केजरीवाल के रिश्तेदार पर लगा करोड़ो का हेरफेर करने का आरोप



Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जो स्वयं को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई का मसीहा बताने का कोई अवसर नही छोड़ते , लेकिन इस बार उनके एक रिश्तेदार भ्रष्टाचार के एक मामले में लिप्त नजर आ रहे है

फ्लाईओवर ,सीवर नाली और सडको के निर्माण में होने वाले भ्रष्टाचार और उनकी गुणवत्ता की परख और नजर रखने वाली एक संस्था राको (रोड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन) ने दिल्ली के लोक निर्माण विभाग की मिलीभगत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के एक करीबी रिश्तेदार पर 300 करोड़ रूपये के घोटले का आरोप लगाया है

उन पर आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल के रिश्तेदार सुरेन्द्र कुमार बंसल को 2014 से 2016  के बीच कई निर्माण कार्यो का सरकारी काम दिया जिनमे उन्होंने कई फर्जी कम्पनियां बनाकर करोड़ो का काम दिखाया और कागजो पर ही काम दिखा कर पैसे हजम कर गये

केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ये सब अपने रिश्तेदार को फायदा पहुँचाने के लिए किया , उन्होंने कहा कि हमारी ओर से 100 से भी ज्यादा आरटीआई डाली लेकिन सम्बंधित विभाग से हमे कोई जानकरी नही प्राप्त हुई ,राको संस्था ने एंटी करप्शन ब्युरो को इस मामले की जानकारी दे दी है

Prev postNext post

comments