पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़बोला बयान ……



Share on Facebook
Tweet on Twitter

Get Mobile App For Latest News In Mobile

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद पाकिस्तान विपक्ष के नेता इमरान खान ने कहा की वह प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ को बताएंगे की भारत के इस तरह हमलों पर किस तरह प्रतिक्रिया देनी है इमरान ने कहा शुरुआत में तो मुझे नवाज़ शरीफ को एक सन्देश देना था लेकिन शुक्रवार को मै भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को भी एक सन्देश दूंगा इमरान खान एक मार्च का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमे उन्होंने पाकिस्तानी जनता से हिस्सा लेने की अपील की है उन्होंने कहा एकता दर्शाने के लिए समस्त पाकिस्तानी जनता को मार्च में हिस्सा लेना चाहिए साथ ही इमरान ने कहा की मै नवाज़ शरीफ को बताऊंगा की मोदी को कैसे जवाब देना है पकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ के प्रमुख ने नवाज़ शरीफ की शासन में विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा की सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं

 हालांकि पकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज किया है लेकिन साथ ही पुष्टि भी की है नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय सेना की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए वहीं भारत का कहना है की गुरुवार हुई सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय जवानों ने 38 आतंकवादियों और दो पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया बहरहाल दोनों देशों के इस तरह से हमले के बाद सरहद से सटे सभी गाँव को खाली कराया जा रहा है जिससे युद्ध जैसे हालात नजर आ रहे हैं

Prev postNext post

comments


SHARE
Facebook
Twitter
Previous articleजानिये कैसे दांतों की सडन पहुँच सकती है दिल तक …..
Next articleभारत-पकिस्तान के बीच तनाव सुलझाने की कोशिश में चीन …..
loading...