अरुण जेटली के सूचना मंत्री रहते रजत शर्मा को दूरदर्शन ने दो महीने में ही बना दिया करोड़पति



Share on Facebook
Tweet on Twitter

Get Mobile App For Latest News In Mobile

दूरदर्शन ने रजत शर्मा को दो महीने में ही करोड़पति बना दिया। उन्हें हर महीने 55 लाख रुपये दिए जाते थे, जबकि वो दूरदर्शन के सारे संसाधनों का ही इस्तेमाल करते थे।रजत शर्मा को ये पैसे इंडिपेन्टेन्ट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के जरिए मिलते थे जिसे उन्होंने अपनी पत्नी रितु धवन के साथ मिलकर 1997 में बनाया था। कंपनी बनाने के पीछे उद्देश्य यह था कि रजत शर्मा पर कोई भी व्यक्तिगत तौर पर उंगली न उठा सके।

स्टार प्लस ने कई महीने शो होस्ट कराने के बाद अमिताभ बच्चन को करोड़ रुपये बतौर फीस दी लेकिन सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन ने दो महीने में ही रजत शर्मा को करोड़पति बना दिया। दरअसल, नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के दूसरे शासनकाल में जब रजत शर्मा के दोस्त अरुण जेटली सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री थे तब दूरदर्शन ने उन्हें ‘सात से नौ’ नाम का शो करने के लिए खूब पैसे दिए। यह शो सप्ताह में पांच दिन सुबह में प्रसारित होता था।

comments