2030 तक हर क्षेत्र में भारत होगा दुनिया मे सबसे आगे, दुनिया मानेगी मोदी के काम का लोहा : अमेरिकी राजदूत

Share on Facebook
Tweet on Twitter

भारत के सतत विकास को देखते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा है की भारत 2030 तक लगभग हर एक क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा अपने एक भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य भारत के लिए बेहतर होगा और 2030 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया पर राज करेगा

छत्तीसगढ़ आए अमेरिकी राजदूत ने रायपुर में आईआईटी और आईआईएम के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे बड़ा मध्यम वर्ग है बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र होंगे अधिक समझदार धारक होंगे तथा यहां शहरीकरण और नई खोजों पर बड़े पैमाने पर निवेश होगा यह सब भारत का आने वाला भविष्य और मजबूत करेगा

उन्होंने कहा पूरे विश्व के लोग भारत की तरक्की को देखकर उत्साहित हैं और वह यह जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे भारत इतने कम समय में इतना आगे बढ़ रहा है यही कारण है की वह भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर उत्साहित हैं उन्होंने कहा की हर एक मुद्दे पर सहमति संभव नहीं है लेकिन जरूरी कार्यों को एकसाथ किया जा सकता है

भारत और अमेरिका के संबंधो के बारे में अमेरिकी राजदूत ने कहा की पिछले दो वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते सबसे अच्छे रहे हैं अमेरिका चाहता है की भारत एक एक शक्तिशाली देश बनें उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में दोनों देशों में काफी बदलाव आया है दोनों देश अब कदम से कदम मिलकर चल रहे हैं अगर आप पूछेंगे भारत को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति क्या महसूस करते हैं तो उनका जवाब होगा की भारत एक शक्तिशाली और समृद्ध देश राष्ट्र बने

अमेरिकी राजदूत ने कहा की भारत और अमेरिका ने मिलकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका शांति , समृद्धि, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे मसलों पर और बेहतर कार्य कर सकते हैं

रिचर्ड वर्मा ने कहा की मै दोनों देशों के संबंधों को लेकर अत्यंत आशावान हूं और मै दोनों देशों के संबंधों को ऊपर नीचे जाने वाले रोलर कोस्टर की तरह नहीं समझता हूं बल्कि दोनों देशों के सम्बन्ध पहले से और मजबूत हो रहे हैं और आगे भी ऐसे ही बढ़ते रहेंगे

Prev postNext post