क्या रात के वक्त दही का सेवन करना है सही

गर्मी के दिनों में दही का सेवन करने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है



Share on Facebook
Tweet on Twitter

Get Mobile App For Latest News In Mobile

दोस्तों दूध ,दही जैसे पदार्थ हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते है लेकिन इन चीजो का सेवन कब किया जाये इसका कोई उचित ज्ञान किसी को नही होता है ,दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों के दिनों में इसका सेवन करने के लिए कहा जाता है

जानकारों की बात माने तो गर्मियों में अधिक तेल और मसाले का सेवन नही करना चाहिए इन चीजो के सेवन से बचना चाहिए और इसी कारण से ही ऐसी चीजो का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो और जो शरीर को अन्दर से ठंडा रखे

गर्मी के दिनों में दही का सेवन करने से शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है इसके आलावा ये पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है ,दही में कई तरह के पोषकतत्व पाए जाते है जो की हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होते है ,अक्सर लोग रात के समय में दही का सेवन करना सही मानते है

अगर आपको जल्दी जल्दी जुकाम और सर्दी हो जाती हो तो भुलकर भी कभी रात में दही का सेवन न करें

अगर आप दिन के समय दही का सेवन कर रहे है तो उसमे चीनी मिला कर खाएं ,अगर आप खाने के साथ दही खाने एक आदी है तो उसमे थोडा सा काली मर्च मिलकर उसका सेवन करें

comments