एक साथ 104 सैटेलाइट लांच कर भारत ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड , ISRO ने रचा इतिहास

इसरो ने सतीश धवन लांचिंग सेंटर से पीएसएलवी –सी 37 से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर विश्व में अपना नया कीर्तिमान बनाया है



Share on Facebook
Tweet on Twitter

Get Mobile App For Latest News In Mobile

आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो ने एक नया इतिहास रचा ,इसरो ने सतीश धवन लांचिंग सेंटर से पीएसएलवी –सी 37 से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित कर विश्व में अपना नया कीर्तिमान बनाया है

इसरो का यह मिशन अन्तरिक्ष में भारत का एक मजबूत कदम है ,9 बजकर 28 मिनट पर 104 सैटलाइट का प्रक्षेपण हुआ ,१० बजे इसरो की ओर से इस मिशन के कामयाब होने की खबर दी

यह पहला अवसर है जब इसरो ने एक साथ 104 उपग्रहो का अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित किया है ,इसमें भारत के सिर्फ तीन सैटेलाइट शामिल है बाकी अमेरिका ,इजरायल ,होलैंड ,युएई ,स्विट्ज़रलैंड और कजाकिस्तान के भ सैटेलाइट शामिल है

इसरो के इस एतिहासिक मिशन से जुडी कुछ खास बाते

इसरो का यह रॉकेट 15 मंजिला ईमारत के बराबर ऊँचा है

इसरो के इस मिशन में सैन फ्रांसिस्को की एक कम्पनी के 88 सैटेलाइट लांच किये

इसरो ने इस मिशन में सबसे वजनी पीएसएलवी का प्रयोग किया है , पीएसएलवी 37 का वजन 320 टन है और 44.4 मीटर ऊँचा है

अब तक पीएसएलवी की सहायता से 38 मिशन को अंजाम दिया जा चुका

88 छोटे सैटेलाइट का प्रयोग धरती की तस्वीरे लेने के लिए किया गया है

एक साथ एक से अधिक उपग्रह प्रक्षेपित करने का अब तक रूस के नाम था ,उसने एक साथ 37 उपग्रहों को एक साथ छोड़ा था

comments