आज भी हमारे देश में कुछ लोग ऐसे भी है जिनको अभी भी अपने देश की बेसिक जानकारी ठीक से नही है , कोई भी व्यक्ति दुनिया के अभी देशो की जानकारी तो नही रख सकता लेकिन उसे अपने देश के बारे में तो कुछ जानकारी होनी चाहिए ,हमारे देश में आज इस तरह के लोग आसानी से मिल जायेंगे जो की अमेरिका और लंदन के बारे उनको बहुत कुछ पता हो लेकिन अपने देश के बारे कुछ खास नही
कुछ लोग तो अमेरिका और लंदन के बारे में इतनी जानकारी रखते है जैसे वो वही रहते हो ,शायद उन्हें अपने देश के राष्ट्रपति के बारे में न पता हो लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पता होगा /लेकिन भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को नही जानते होंगे
कुछ लोग अपनी भाषा को भूल कर अंग्रेजी को बहुत तव्वजो देते है लेकिन उन्हें नही पता कि अपनी मातृभाषा से बढ़कर कोई भाषा नही तो इसलिए अपनी भाषा को तव्वजो दीजिए
हम भारतीयो का रंग सावंला होता है फिर भी पता नही कुछ लोग गोरा होने के लिए दुनिया भर के ब्यूटी प्रोडक्टो का इस्तेमाल करते है लेकिन कुछ लाभ नही होता उन्हें ये नही पता की हमे जो रंग मिला है वह कोई भी क्रीम लगाने से गोरा नही होगा
हमारे यहाँ भारत में माता पिता अपने बच्चो से कुछ ज्यादा उम्मीद लगाते है और यही वजह है कि बच्चो पर जयादा बोझ पड़ता है और वे तनाव में रहते है और कोई गलत कदम उठा लेते है ,इसलिए बच्चो पर ज्यादा दबाव नही रखना चहिये
किसी भी देश की सरकार को यह जरूरत नही है की वह नागरिको को अपने देश के राष्ट्रगान और राष्ट्रिय चिन्हों का सम्मान करना बताये ,बल्कि यह हर देश के नागरिक का कर्तव्य होता है कि वह इन सब का सम्मान करें